एक दिन

एक दिन मोहब्बत
तुम को भी होगी।
एक दिन चाहत
तुम को भी होगी।

एक दिन एहसास
तुम को भी होगा।
एक दिन वफ़ा
तुम को भी रास आएगी।

एक दिन दर्द
तुम को भी होगा।
एक दिन बेवफाई
तुमको भी खाएगी।

एक दिन दिल
तुम्हारा भी तड़पेगा।
एक दिन तनहाई
तुम्हें भी सताएगी।

राजीव डोगरा (भाषा अध्यापक)
गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा