लोहड़ी है सबको भायी

आ गई खुशियों की बहार,
लोहड़ी मनाने को हो सब तैयार ।
लोहड़ी है सबको भायी,
घर घर खुशियां लायी।
खुशी-खुशी लोहड़ी मनाते हैं,
एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं।
हर प्रकार के पकवान बनाते हैं,
इस त्यौहार की शोभा बढ़ाते हैं।
मूंगफली रेवड़ी गुड़ गजक इत्यादि लाते हैं,
इनको मिलाकर तीलचोली बनाते हैं।
ढेर सारी खुशियां आयी है,
लोहड़ी की शुभकामना लायी है।

संजना
12वीं कक्षा की छात्रा कांगड़ा/ हिमाचल प्रदेश राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां ।