नव वर्ष में कुछ नया कर जायें

देखो देखो नया साल है आया
सुख दुख का पैगाम है लाया।
दुख की बातों को भूल जाओ
खुशी से अब नया साल मनाओ।
आगे-आगे कदम बढ़ाते जाओ
नए साल के साथ
कुछ नया सीखते जाओ।
पुरानी बातों को भूल जाओ
मंजिल की सीढ़ियां चढ़ते जाओ।
31 दिसंबर को साल खत्म हो जाएगा
1जनवरी को हम नया साल मनाएंगे।
365 दिन का वर्ष कहलाए
आओ मिलकर कुछ नया इतिहास बनाएं।
नव वर्ष में कुछ नया कर जाएं
सबको मिलकर नव वर्ष की
शुभकामनाएं दी जाएं।

आकृति, कक्षा नौ राजकीय उच्च विद्यालय, ठाकुरद्वारा