दलित’ शब्द की आड़ में बँटने लगा समाज

डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय


डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
(प्रख्यात भाषाविद्-समीक्षक)

बीज घृणा का हर तरफ़, उगने लगी खटास।
हाथ प्रेम ने झटक लिये, दूर हो गयी आस।।
गोरखधन्धा दिख रहा, खेल निराले खेल।
बाहर से दुश्मन लगें, अन्दर से है मेल।।
राजनीति का बोल है, उस पर नंगा नाच।
भँड़ुवे सब हैं दिख रहे, कौन करेगा जाँच।।
‘दलित’ शब्द की आड़ में, बँटने लगा समाज।
राजनीति नंगी हुई, आयी ज़रा न लाज।।
(सर्वाधिकार सुरक्षित : डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, इलाहाबाद ; ३ अगस्त, २०१८ ईसवी)