अंकित सक्सेना बदायूँ–
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 16-09-2019 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ओमकार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में मु0अ0सं0 351/19 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात का सफल अनावरण करते हुए शातिर अभियुक्त आशू पुत्र असलम नि0 नाहरखां सराय थाना कोतवाली बदायूं को गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 13.09.2019 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला पंजाबी चौक शेखपट्टी से अज्ञात अभियुक्त द्वारा एक महिला की चेन छीनने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 351/19 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । पुलिस टीम द्वारा की गयी गहन पतारसी/सुरागरसी, सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस के आधार पर घटना में अभियुक्त आशू उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया जिसे आज पुलिस टीम द्वारा जालंधरी सराय से गिरफ्तार कर कब्जे से लूटी गयी चेन बरामद की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके द्वारा पूर्व में भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 351/19 धारा 392 भादवि में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।
गिरफ्तार अभि0 आशू उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 4315/10 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली बदायूं,
- मु0अ0सं0 681/11 धारा 41/109 सीआरपीसी थाना कोतवाली बदायूं,
- मु0अ0सं0 1059/13 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली बदायूं,
- मु0अ0सं0 1115/13 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली बदायूं,
- मु0अ0सं0 134/14 धारा 110जी सीआरपीसी थाना कोतवाली बदायूं,
- मु0अ0सं0 356/19 धारा 380/411 भादवि थाना कोतवाली बदायूं,
- मु0अ0सं0 348/19 धारा 380/411 भादवि थाना कोतवाली बदायूं,
- मु0अ0सं0 351/19 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली बदायूं ।