मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी हरियाणा मार्का की 12 पेटी शराब

विपिन कुमार (अमरोहा)-


गजरौला- जनपद अमरोहा के थाना गजरौला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निकट गांव से 12 पेटी हरियाणा मार्का शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया है।

जानकारी करने पर पुलिस ने बताया कि रविवार की रात्रि में पुलिस को मुखबिर द्वारा थाना क्षेत्र के निकट गांव अटारी मुरीदपुर में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर अटारी मुरीदपुर के जंगल में राजेंद्र के खेत से मनोज कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी अटारी मुरीदपुर को 12 पेटी हरियाणा मार्का शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस शराब सहित तस्कर को थाने ले आयी ओर उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने पकड़ी शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपये बतायी है।