हरदोई- कोतवाली क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के खुलसी के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार में हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिसका शीघ्र ही खुलासा किया जा सकता है।
क्षेत्र के गांव गड़खरी निवासी राम सहाय का 30 वर्षीय पुत्र मुकेश का शव गांव के बाहर खेतो में पड़ा बीती 31 अक्टूबर को पाया गया चेहरा पहचान छिपाने के लिये जला दिया गया था म्रतक के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था दो दिन बाद तीन लोगों पर आरोप लगाते हुये तहरीर दी थी पुलिस की जांच में तीन नाम सामने आए है जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी जिनसे गहनता से पूंछ तांछ की जा रही है कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि उक्त घटना के करीब पुलिस पहुंच गई है मौत का कारण एक सोलर प्लेट सामने आ रही है पूरी घटना का खुलासा बुधवार को करेंगे।