3 सिपाहियों पर लगाया पीटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंच की शिकायत

           एक दुकानदार ने कोतवाली शहर में तैनात 3 सिपाहियों पर निर्दोष पीटने का आरोप लगाया है इसकी तहरीर पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंच कर पुलिस अफसरों को दी है वही इस मामले को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है ।
             कोतवाली शहर के चीलपुरवा निवासी अतुल (20) पुत्र रामनरेश  रोज की तरह मंगलवार को भी सड़क के किनारे टिक्की तथा समोसे का ठेला लगाए हुए खड़ा था। तभी वहां पर कोतवाली शहर पुलिस की गाड़ी पहुंची और ठेला हटाने की बात कही जिसका विरोध पीड़ित ने किया जिस पर कोतवाली शहर की पुलिस तीन सिपाहियो ने लात घूसों तथा डंडे से जमकर युवक की पिटाई कर दी।दोबारा ठेला ना लगाने के लिए नसीहत दी पीड़ित ने न्याय के लिए एसपी ऑफिस जाकर अपनी तहरीर दर्ज कराई।