वर्दी का रौब दिखाकर गरीब की जमीन हड़प रहा होमगार्ड

कौशांबी। एक होमगार्ड द्वारा खाकी वर्दी का रौब दिखाकर गरीब और असहाय परिवार की जमीन हड़पने का एक मामला चायल क्षेत्र से आया है।

बताया जाता है कि तहसील चायल ग्रामसभा सैयद सरांवा के रहने वाले अंगद उर्फ अनिल शर्मा अशोक कुमार पासी की जमीन कई सालों से कब्जा कर रखे हैं। काफी प्रयास करने के बाद भी वह छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। इस मामले में लेखपाल और कानूनगो जमीन को नाप कर अशोक कुमार पासी के हक में फैसला किया। लेकिन अंगद उर्फ अनिल इस समय होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। वह हंड्रेड डायल दोपहिया लेकर चलता है और अपनी वर्दी का रौब दिखाकर अशोक कुमार पासी को गाली गलौज दिया ,साथ ही लेखपाल और कानूनगो को गाली देते हुए कहा कि इसको कौन नापा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वर्दी की घमंड में होमगार्ड के अधिकारियों को भी गाली गलौज देता है। जिसके बाद से पीड़ित अशोक कुमार पासी ने इस संबंध में चरवा थाना में सूचना भी दी है। लेकिन अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पीड़ित ने कहा कि उसकी इतनी क्षमता नही है कि वह उच्चाधिकारियों तक पहुंच सके और वर्दी धारी से लड़ने की हिम्मत भी नही है। पीड़ित उच्चाधिकारियों से सूचना के माध्यम से गुहार लगाकर होमगार्ड ले अत्याचार से मुक्ति दिलाने की बात कही है।

कौशाम्बी से अनीस अहमद की रिपोर्ट