जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन में प्रतिभाग को प्रेमावती एवं मुन्नी ने प्रस्तुत किए नामाङ्कन पत्र

03 जुलाई 2021 को अनुसूचितजाति महिला जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन हेतु आज कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक अपने नामांकन पत्र जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार को प्रेषित कियें।

न्यायालय कक्ष में वार्ड संख्या 43 सुरसा पंचम से निर्वाचित उम्मीदवार प्रेमावती ने चार सेटो में जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें उम्मीदवार के प्रस्तावक के रूप में मुकेश अग्रवाल, शान्ति, लालाराम एवं मुकेश पाल रहे। उम्मीदवार के अनुमोदक के रूप में तरूण, लेखराम, अमर सिंह तथा कल्लू रहे। इसी प्रकार वार्ड संख्या 39 सुरसा प्रथम से निर्वाचित उम्मीदवार मुन्नी ने तीन सेटो में जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें उम्मीदवार के प्रस्तावक के रूप में धीरेन्द्र कुमार यादव, राजीव राजपूत उर्फ राजीव कुमार तथा छत्रपाल रहे। उम्मीदवार के अनुमोदक के रूप में संतोष कुमारी, राधा कुशवाहा तथा निशा देवी रही। इसके उपरान्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का कार्य जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में अपरान्ह 03.00 बजे से किया गया जिसमें अस्वीकार किये गये नाम निर्देशनों की संख्या शून्य रही।