उभरती गायिका श्रेया कपूर प्राइड ऑफ कानपुर से सम्मानित

कानपुर:- रविवार को काकादेव स्थित जी.डी. वर्मा कोचिंग हाल कानपुर में करुणा सामाजिक उत्थान व गौरवांजली द्वारा “प्राइड ऑफ कानपुर” सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी के साथ ही शहर के प्रमुख धर्म गुरुओं की मौजूदगी में करुणा सामाजिक उत्थान संस्थान द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया । शहर में जो लोग अपने विशिष्ट कार्यों के जरिए अपना नाम आगे बढ़ा रहे है उन्हें इस खिताब से नवाजा गया। इसी कड़ी में श्रेया को “प्राइड ऑफ कानपुर” के खिताब से नवाजा गया।

श्रेया और उसके परिवार के लिए सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि उसको यह खिताब अपने शहर की एक सामाजिक संस्था जिसकी आयोजनकर्ता करुणा एक लक्ष्य की राष्ट्रीय अध्य्क्ष श्रीमती नम्रता दुबे जी द्वारा नामित किया गया। इस उपलब्धि पर देश के ख्यातिनाम कवि डॉ. राजेश पुरोहित ने श्रेया की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए बधाई संदेश प्रेषित किया है।