प्रधानमंत्री ने की खुले में शौच से मुक्त अभियान में हुई प्रगति की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा तथा जम्मू और कश्मीर के जिलाधिकारियों से मिले और खुले में शौच से मुक्त अभियान में हुई प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती तक यह काम पूरा हो जाए, यह बात अपने आपमें काफी प्रेरणादायी है।