लोक भवन में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय –
-
उत्तर प्रदेश औद्योगिक मॉडल स्थायी आदेश (प्रथम संशोधन)-2017 का प्रस्ताव स्वीकृत।
-
उत्तर प्रदेश पालिका (केन्द्रीयित) सेवा, उत्तर प्रदेश पालिका और जल संस्थान, जल कल अभियंत्रण (केन्द्रीयित) सेवा एवं अकेन्द्रीयित सेवा के सीधी भर्ती के पदों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से भरे जाने का निर्णय लिया गया
-
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आवास निर्माण के लिए सुगमता से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन एवं सेवाशर्त विनियमन) नियमावली-2009 में संशोधन को मंजूरी
-
उत्तर प्रदेश भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन एवं सेवाशर्त विनियमन) नियमावली-2009 के नियम 281(1) में संशोधन को मंजूरी।
-
एआईबीपी वित्त पोषित सरयू नहर परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजना एवं मध्य गंगा परियोजना-द्वितीय चरण परियोजनाओं हेतु नाबार्ड से दीर्घकालिक सिंचाई निधि से ऋण प्राप्त करने का निर्णय लिया गया।
-
नॉन जीएसटी अल्कोहल पर कर की दर 5 प्रतिशत सशर्त किए जाने का निर्णय लिया गया।
-
महाविद्यालयों में सेवानिवृत्त शिक्षकों से अध्यापन कार्य लिए जाने के सम्बन्ध में निर्धारित मानदेय की दरों को बढ़ाने का फैसला लिया गया।
-
उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक पदों पर मानदेय के आधार पर सेवानिवृत्त शिक्षकों से अध्यापन कार्य लिए जाने का निर्णय लिया गया।