प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हरदोई आर.एस. यादव ने अवगत कराया है कि संस्था में प्रवेश सत्र 2018 हेतु ऐेसे पंजीकृत अभ्यार्थी जिन्हें अभी तक किसी ट्रेड में सीट आवंटित नहीं हुई है वह अभ्यर्थी रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।
श्री यादव ने कहा है कि ऐसे अभ्यार्थी जो पूर्व में आनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गये थे, वह उक्त पोर्टल पर ही नवीन आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया है कि रिक्त सीटों के चयन एवं आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 26 अगस्त 2018 है, इसलिए अभ्यार्थी निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन करना सुनिश्चित करें।