ग्रामीणों ने सड़क पानी बिजली को लेकर पल्स पोलियो का किया बहिष्कार

           हरपालपुर– विकास खंड की पलिया ग्राम पंचायत के जुगापुरवा गांव में ग्रामीणों ने सड़क,बिजली व पानी को लेकर पल्स पोलियो टीकाकरण का बहिष्कार कर दिया।जिससे करीब एक सैकडा बच्चे पोलियो ड्राप पीने से वंचित रह गये।ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी शासन व प्रशासन जनपतिनिनियो की उपेक्षा के चलते गांव में आज तक कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है।
            गांव तक जाने के लिए टूटी-फूटी खड़ंजा युक्त सड़क है। वही गांव में खंभे व तार लगे है। पर बिजली अभी तक नहीं पहुंची है।पीने के पानी की बड़ी समस्या है। ज्यादातर सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इसके विरोध में रविवार को होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण का ग्रामीणों ने बहिष्कार किया।जिसकी सूचना एस डी एम की भी  गयी है।जिससे गांव में करीब एक सैकड़ा बच्चे पल्स पोलियो टीकाकरण से वंचित रह गये।इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद पांडे ने बताया कि सुबह पहुंची टीम ने गांव के 4 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पल्स पोलियो टीकाकरण का बहिष्कार कर दिया।