संसद के बजट सत्र को सार्थक बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने सभी पार्टियों से पूरे सहयोग की अपील की है । संसद के बजट सत्र से पहले श्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में यह अपील की । यह जानकारी संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने दी ।
श्री अनंत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से स्थायी समिति की बैठकों की प्रक्रिया विधानसभाओं में भी दोहराने की संभावनाएं देखने का अनुरोध किया जिससे सत्तारूढ और विपक्षी दलों के बीच मुद्दों पर राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से परे विचार-विमर्श हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।