आलू किसानों की समस्याओं को लेकर सपा 27 को करेगी धरना प्रदर्शन : रामज्ञान गुप्ता

              मुलायम सिंह यूथ ब्रिग्रेड के जिला अध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता की अध्यक्षता में सांडी में एक बैठक का आयोजन इंदिरा पार्क नगर पालिका परिषद  में किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता उपस्थित रहे । बैठक का संचालन दानिश (नगर महासचिव सांडी) ने किया।
              जिलाध्यक्ष ने बैठक कर समाजवादी पार्टी की नीतियों पर चर्चा की । उन्होंने 2019 के चुनाव में अपने पदाधिकारियों से पूर्णतया लग जाने के लिए कहा और वोट बनवाने व कटवाने के लिए बूथ पर सक्रिय रहने की बात कही । कहा कि तहसील स्तर पर 27 जनवरी को आलू और किसानों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन होगा, सभी पदाधिकारियों से सक्रिय रहने की बात भी कही । परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू (जिला सचिव/ सोशल मीडिया प्रभारी समाजवादी यूथ ब्रिग्रेड) ने कहा कि भाजपा सरकार जुमलेबाज सरकार है । यह काम कोई नहीं कर रही केवल जांच कराने और जनता को परेशान करने का काम कर रही है । नीरज अवस्थी (जिला सचिव /मीडिया प्रभारी यू ब्रिग्रेड) ने कहा बेरोजगारों की संख्या 1.77 करोड़ से 1.78 करोड़ हो गई है । 10 लाख बेरोजगार इस साल और बढ़ गए हैं । आदेश शुक्ला (ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जोर शोर से 2019 की तैयारी में लगे हुए है और 2019 का चुनाव सपा के पक्ष में ही रहेगा । इस मौके पर अभिनव राजपूत (जिला उपाध्यक्ष), फरहान खान तौहीद (राजा), सोनू शुक्ला (सभासद), राजन शुक्ला, अमन तिवारी, दुर्गेश, सौरभ, पुन्नू, अरविंद, अंशुल गुप्ता, आमिर मंसूरी, दिलशाद, इराकी आदि उपस्थित रहे ।