3 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरिफ़्तार

कौशांबी पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना पश्चिम शरीरा पुलिस प्रा0नि0 सर्वेश कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 482/18 धारा 363/366/376(2)झ भा0द0वि0 व ¾ पाक्सो एक्ट में वारण्टी अभियुक्त सोने लाल यादव पुत्र भुल्ला यादव निवासी दानपुर थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात माननीय न्यायालय भेजा गया

पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना कौशाम्बी पुलिस उप निरीक्षक गौरव त्रिवेदी मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 146/14 धारा 138बी विद्युत अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त नरेन्द्र सिंह पुत्र जगतपाल सिंह निवासी बिदांव थाना व जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात माननीय न्यायालय भेजा गया

कौशांबी : थाना सराय अकिल-पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना सराय अकिल पुलिस उप निरीक्षक रजनीकांत राजपूत मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 07/17 धारा 138 विद्युत अधिनियम वारण्टी अभियुक्त संगमलाल पुत्र सरजू प्रसाद निवासी भगवानपुर नेवादा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात माननीय न्यायालय भेजा गया

मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट