भवानीमंडी:-साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा प्रकाशित संगम सवेरा मासिक ई पत्रिका के नवंबर अंक का विमोचन संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवम अंतराष्ट्रीय स्तर के कवि राजेश कुमार शर्मा पुरोहित के कर कमलों से शनिवार को साहित्य संगम संस्थान के मुख्य मंच पर सम्पन्न हुआ। अपने विमोचन संदेश में श्री पुरोहित ने सभी प्रकाशित रचनाकारों को हार्दिक बधाई देते हुए पत्रिका के सुनहरे भविष्य की कामना की। हिंदी साहित्य संवर्धन को समर्पित इस पत्रिका के प्रधान संपादक श्री नवल किशोर सिंह तथा संपादक मंडल के अन्य सदस्य श्री तेजराम नायक, श्री दुर्गेश राव व श्री संजीत सिंह हैं।
Related Articles
डॉ. राजेश पुरोहित साहित्य दीप सम्मान-2020, काव्य सुरभि से सम्मानित
November 27, 2020
0
बोली विकास मंच ने डॉ. राजेश पुरोहित को बोली उत्कर्ष सम्मान से किया सम्मानित
January 9, 2020
0
क्षणिकाएँ : कर समर्पण बस
June 20, 2019
0