बोली विकास मंच ने डॉ. राजेश पुरोहित को बोली उत्कर्ष सम्मान से किया सम्मानित

देश के ख्यातिनाम कवि डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित जी को साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के बोली विकास मंच ने क्षेत्रीय बोलियों के ऑनलाइन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में राजस्थानी भाषा मे शानदार काव्य पाठ करने हेतु एवं क्षेत्रीय बोलियों के संवर्धन हेतु प्रयासरत होने के लिए बोली उत्कर्ष सम्मान 2020 से सम्मानित किया।

पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान पूर्व जिला न्यायाधीश डॉ. मीना भट्ट जी के कर कमलों से प्रदान किया गया। संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र, कैलाश मंडलोई ,कविराज तरुण सक्षम, रिखबचन्द रांका,सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे 

 डॉ. पुरोहित ने राजस्थानी भाषा के दोहे, गीत, कविता आदि का उत्कृष्ट सृजन कर रखा है। विगत दिनों सर्व भाषा ट्रस्ट दिल्ली के रेडियो ऑनलाइन में भी इनकी विशेष भेंटवार्ता प्रसारित हो चुकी है जिसमें भी इन्होंने क्षेत्रीय बोलियों के संवर्धन की जरूरत जाहिर की थी।

साहित्य गौरव से भी नवाज़े गये पुरोहित-

देश के सुप्रसिद्ध कवि ,साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार शर्मा “पुरोहित” को साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली द्वारा साहित्य सारथी गौरव से सम्मानित किया गया । 

पुरोहित ने बताया कि उन्हें बुधवार को संस्थान द्वारा ये सम्मान रिखबचन्द रांका कल्पेश के कर कमलों से प्रदान किया गया। हिन्दी साहित्य सृजन व साहित्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान हेतु ये सम्मान संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र, सचिव कविराज तरुण सक्षम, नवीन कुमार भट्ट की उपस्थिति में प्रदान किया।  इस उपलब्धि पर पुरोहित को अनेक साहित्यिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बधाई संदेश प्रेषित किये हैं।