बघौली थाना क्षेत्र में जोरो से चल रहा धर्म परिवर्तन का काला खेल, करीब 2 दर्जन को पुलिस ने पकड़ा

हरदोई– थाना बघौली के अंतर्गत कस्बा बघौली में काफी दिनों से धर्म परिवर्तन का काला खेल खेला जा रहा है। जिसमे हिंदू धर्म के लोगो को गुमराह कर हिंदू धर्म से उनका अन्य धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा है। 

कल कस्बा बघौली में धर्म परिवर्तन के संबंध में बघौली पुलिस को ग्रामीणों के द्वारा सूचना पर पहुंची बघौली पुलिस ने करीब दो दर्जन हिंदू महिलाओं और पुरूषों को धर्म परिर्वतन कार्यक्रम में मौके पर पकड़ा। लेकिन अभी तक कोई दंडात्मक कार्यवाही न होने से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बघौली थाना क्षेत्र में इस प्रकार का धर्म परिवर्तन का खेल काफी जोरों से चल रहा है ।