शाहाबाद पहुंची डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कोतवाली शाहाबाद मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जब आचार संहिता की धज्जियां उड़ती मिली तो डीएम का पारा चढ़ गया और सीओ शाहाबाद की क्लास लगाई।
शाहाबाद में निरीक्षण से वापस आते समय रास्ते में भाजपा नेता का नामांकन के लिए जाते समय भारी भरकम जुलूस नारे बाजी करता हुआ आ रहा था जुलूस में आदर्श आचार संहिता की जब खिल्ली दिखी तो जुलूस को देख कर डीएम का काफिला वापस तहसील परिसर में आ गया। पुलिस ने रोकने की काफी कोशिश की लेकिन भीड़ के आगे पुलिस की एक ना चली।काफी भीड़ तहसील परिसर के अंदर घुस गई यह सब देखकर डीएम शुभ्रा सक्सेना का पारा चढ़ गया।उन्होंने सीओ शाहबाद को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की मोबाइल अपनी जेब में रखे और डंडा पकड़े। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे ही आचार संहिता का पालन करवाएगी घुड़की पाते ही एक्शन में आई पुलिस ने भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया भीड़ में अफरा तफरी मच गई।