सीरिया में गैस हमले की खबरें झूठी : रूस

रूस ने कहा है कि सीरिया में गैस हमले की खबरें झूठी हैं और इस आधार पर की गई किसी भी सैन्‍य कार्रवाई के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। रूसी विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि सीरिया सरकार द्वारा क्‍लोरीन गैस तथा अन्‍य जहरीले पदार्थों का इस्‍तेमाल संबंधी फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं। सीरिया के पूर्वी गौटा शहर के डौमा में संदिग्‍ध रासायनिक हमले में कम से कम 70 लोग मारे गये हैं।
अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा है कि सीरिया के राष्‍ट्रपति बशर अल असद को अपने ही नागरिकों पर घातक रासायनिक हथियारों से हमला करने की भारी कीमत चुकानी होगी। एक ट्वीट में उन्‍होंने ईरान और रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन पर राष्‍ट्रपति असद का समर्थन करने का आरोप लगाया।