एक युवक का सड़ी गली अवस्था मे गेंहू के खेत मे शव मिलने से सनसनी फैल गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।मृतक के भाई व पत्नी ने चार लोगों के ऊपर हत्या का इल्ज़ाम लगाया है।युवक चार दिन से लापता था। मामला हरदोई के कोतवाली देहात इलाके का है।यहां के बरगावां गांव में दोपहर को जब लोग खेत की तरफ निकले तो एक गेंहू के खेत से निकली बदबू से लोग परेशान हो उठे और जब पास से देखा तो एक युवक का सड़ा गला शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गयी।मामले की जानकारी मिलते ही आसपास भीड़ जुट गई।कुछ देर बाद उसकी पहचान हरियावां थाना क्षेत्र के जतुली गांव निवासी सोनपाल 24 के रूप में हुई।यह युवक मजदूरी करने निकला था और चार दिन पूर्व हुुुई सड़क दुर्घटना के बाद लापता हो गया था तब से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे।सूचना पाकर एएसपी ज्ञानंजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक के भाई फूलसिंह यादव ने बताया कि उसका भैया 6 अप्रैल की रात को अपने गांव के ही मजदूर साथियों आनंद कुमार कमलाकांत अमित कुमार के साथ घर जा रहा था रास्ते मे एक आल्टोकार पर बैठा जो पलट गयी जिससे सभी घायल हो गए थे।आरोप है कि सभी ने पुरानी रंजिश के चलते उसके भाई को मारकर खेत मे फेंक दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।