दोहा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

पटना:- हिन्ददेश परिवार अमेरिका पटल ने दोहा प्रतियोगिता के परिणाम जारी कर दिए हैं।

कुसुम शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश पुरोहित को जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल को हिंददेश परिवार अमेरिका इकाई पटल पर दोहा प्रतियोगिता आयोजन हुआ जिसमें अनेकानेक रचनाकारों ने अपनी रचनाएं प्रेषित की थी।सभी की रचनाएं उच्च कोटि की देखने को मिली । पटल सभी का आभार प्रकट करता है, उनमें से कुछ रचनाओं ने श्रेष्ठतम् स्थान प्राप्त किया है ।

श्रेष्ठ रचनाकारों में प्रमिला पांडेय हनुमान प्रसाद शर्मा नवल जोशी सुमन तिवारी ज्ञानेश्वर आनंद ज्ञानेश जवाहर देव शेर खान पौसला सीता देवी राठी आनद किशोर बेलीराम कंसवाल जगत भूषण राज किरण पांडेय सन्त कुमार सारथी ऋतु गुलाटी पुष्पा निर्मल के नाम प्रमुख है।