रायफल शूटिंग प्रतियोगिता 23 एवं 24 नवम्बर को :- नगर मजिस्ट्रेट

नगर मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी महोदय के निर्णय अनुसार चांदमारी ग्राउण्ड प्रगति नगर में 23 एवं 24 नवम्बर 2019 को राइफल शूटिंग प्रतियोगता (14 वर्ष से ऊपर एवं वयस्कों हेतु एयर गन प्रतियोगता/32 बोर रायफल वयस्कों हेतु निशानेबाजी/रिवाल्वर, पिस्टल निशानेबाजी/12 बोर बन्दूक क्ले पिजन ट्रेप शूटिंग/बैलून शूटिंग महिला व पुरूष) आयोजित की जायेगी।
उन्होने सर्व साधारण को सूचित किया है कि रायफल शूटिंग की उक्त प्रतियोगिता हेतु इच्छुक व्यक्ति 23 नवम्बर 2019 तक नगर मजिस्ट्रेट/शस्त्र कार्यालय कलेक्ट्रेट में पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते है तथा अधिक जानकारी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।