अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 में शीत लहरी, ठण्ड, पाला के दौरान निराश्रित, असहाय, कमजोर, गरीब व्यक्तियों एवं परिवारों को राहत पहुंचाने हेतु गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (जैम पोर्टल) के माध्यम से कम्बल क्रय किये जायेंगे । कम्बल आपूर्ति हेतु पोर्टल पर रजिस्टर्ड इकाईयां एवं संस्था को आमंत्रित किया जाता है । निर्धारित शर्तों के आधार पर उक्त इकाईयां, संस्था 20 से 30 नवम्बर 2019 की अपरान्ह 03 बजे तक प्रतिभाग कर सकती है और कम्बल क्रय हेतु निर्णय जिला स्तरीय समिति द्वारा 30 नवम्बर 2019 की अपराह्न 04 बजे लेने के उपरान्त कम्बल क्रय की कार्यवाही की जायेगी।