प्राचीन मंदिर के निकट गली में पकड़ा गया 48 हजार का जुआ, सदर चौकी इंचार्ज व रेलवे गंज पुलिस ने मारा छापा 

11 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा 

                गुरुवार की देर शाम को दीपावली के त्यौहार से पहले जुआ के फड़ सजने की सूचना मिली। इससे पुलिस टीम ने जुआरियों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया। जिसमें एक जुए के अड्डे पर छापा मारकर पुलिस ने 11 जुआरियों को दबोच लिया।
                 शहर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया गुरुवार की देर रात में जानकारी मिली शहर में प्राचीन बाबा मंदिर के निकट गली में एक खाली पड़े अहाता के अंदर जुआ हो रहा है। जिसे उन्होंने सदर चौकी चौकी इंचार्ज कय्यूम खां, रेलवे गंज चौकी इंचार्ज राहुल व राधा नगर चौकी इंचार्ज अभिलाष के साथ हमराही ओं को भेजकर छापा मारा गया। जहां पर पुलिस ने जमा तलासी व माल फड़ पर 48 हजार की नगदी  बरामद की गई। वहीं पुलिस ने जुआ खेलते हुए ज्ञानेंद्र पाल सिंह, विकास गुप्ता , आकाश, धर्मेंद्र, गोलू अमित सौरभ कुलदीप राजू पिंटू प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया कोतवाली मिलाकर सभी को निजी जमानत पर छोड़ दिया गया।