साहित्य संगम संस्थान के मुख्य मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर का होगा लाइव सम्बोधन

शिक्षक दिवस पर होगा शिक्षकों व साहित्यकारों का सम्मान

दिल्ली:- साहित्य संगम संस्थान दिल्लीके मुख्य मंच पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर जी साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के फेसबुक मुख्य मंच पर लाइव सम्बोधित करेंगे।

यह जानकारी देते हुए संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र ने बताया कि शिक्षके दिवस को शाम 7 बजे आवास एवम शहरी विकास राज्य मंत्री केंद्र सरकार दिल्ली के मन्त्री कौशल किशोर जी शिक्षकों कवियों कवयित्रियों साहित्यकारों को सम्बोधित करेंगे।

इस लाइव सम्बोधन को सुनने हेतु मुख्य मंच पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों सभी राज्य इकाइयों के पदाधिकारियों को व संस्थान से जुड़े सभी शिक्षकों को शाम 7 बजे उपस्थित होने हेतु आमंत्रित किया है।

उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि हेतु महासचिव तरुण सक्षम जी व प्रसार सचिव डॉ. अरुण सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए पूर्व में संस्थान के लिए उनके द्वारा प्रयास करने की बात कहते हुए उत्तरप्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी द्वारा मन की बात के विमोचन करने व महासचिव जी के साथ हुई एक घण्टे की मुलाकात की बात भी ताजा की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि अब समय आ गया है “हिंदी वालों सभी संगठित हो”। संघठन में ही शक्ति है। इसलिए हम सभी को एकता का परिचय देते हुए मुख्य मंच पर मंत्री जी के उद्बोधन को सुनना है। जो शिक्षक कवि साहित्यकार इस लाइव को सुनेगें उन सभी को केंद्रीय मन्त्रो जी के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा ।

संस्थान ने एक लिंक के जरिये सभी संस्थान से जुड़े शिक्षकों से जो विद्यालयों में अध्धयन करवाते है। उनका व्यक्तिगत परिचय यथा नाम पद विद्यालय का नाम पता व अन्य जानकारी सम्बन्धित डाटा भी प्रेषित करने हेतु कहा है।