राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्त्वावधान मे गुरु तेगबहादुर के बलिदान और वर्तमान मे उनके विचारों की प्रासंगिकता पर संडीला मे आयोजित हुआ कार्यक्रम

शनिवार को संघ कार्यालय (प्रदीप भवन संडीला) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्त्वावधान में गुरु तेगबहादुर जी की शहीदी शताब्दी (350वीं) वर्षगांठ मनायी गयी। जिसमें बड़ी संख्या सिख समाज के बंधु व संघ के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप मे सरदार राजेंद्र सिंह जी उपस्थित रहे। उहोंने गुरु तेग बहादुर के बलिदान सम्बन्धित तथ्य और विचार से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान मे भी गुरु तेगबहादुर के व्यक्तित्व से सीख लेकर विधर्मियों से युद्ध करना है और स्वधर्म की रक्षा करनी है।

जिला कार्यवाह तीर्थराज जी, जिला प्रचारक कमलेश जी, जिला व्यवस्था प्रमुख शिव किशोर जी, सह जिला व्यवस्था प्रमुख अक्षित जी, सह जिला कार्यवाह ब्रजमोहन जी, राम गोपाल सिंह विश्व हिंदू परिषद, नगर कार्यवाह अनुराग जी, नगर प्रचारक प्रिंस जी, खंड कार्यवाह अखिलेश सह नगर कार्यवाह मनोज, सह नगर कार्यवाह रजत और रामशंकर, आचार्य महेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।