दुग्ध उत्पादन में बढ़ावा देने हेतु ब्लॉक सभागार में गोष्ठी हुई आयोजित

कछौना, हरदोई। भारत सरकार द्वारा पशुपालकों को पशुओं की उचित देखभाल व दुग्ध उत्पादन में बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों को क्रेडिट कार्ड योजना का प्रचार प्रसार हेतु ब्लॉक सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें केंद्र सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी आर०जी० बम्बल पहुंचकर हकीकत से रूबरू हुए।

जॉइंट सेक्रेटरी ने बताया पशुपालकों के लिए यह उपयोगी योजना है। जिसमें पशुपालक अपने पशुओं पर किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ उठा सकते हैं। जिसमें पशुपालकों को एक लाख साठ हजार रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बन जाना है। जिसमें पशुपालक अपने पशुओं की उचित देखभाल, चारा, दवाएं, केटिल शेड आदि सुविधाएं मुहैया कर पशुओं को दूध उत्पादन, खाद उत्पादन का लाभ उठा सकते हैं। यह अभियान 15 नवंबर से शुरू है। पशु मित्र गांव गांव जाकर योजना के बारे में किसानों को जागरूक कर रहे हैं। इस गोष्ठी में 623 फार्म प्राप्त हुई है। 167 फॉर्म अपूर्ण होने के कारण वापस कर दिए गए। पशु चिकित्सा अधिकारी पशुपालकों को पशुओं के कानों में टैग लगाकर प्रमाण पत्र जारी करते हैं।

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक जे०वी० सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रमोद अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जे०एन० पांडेय, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० चंद्रशेखर, पशु चिकित्साधिकारी कछौना डॉ० रामेन्द्र कुमार सिंह, डेयरी विभाग से क्षेत्र पर्यवेक्षक संदीप रावत सहित कछौना क्षेत्र के समस्त शाखा प्रबंधक मौजूद है। प्रचार प्रसार के अभाव में इस गोष्टी की जानकारी न होने के कारण जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों ने रुचि नहीं दिखाई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जे०एन० पांडेय ने बताया जिन पशुपालकों ने पशुओं को आवारा छोड़ा है, उनकी सूची तैयार कर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता