शादी का झांसा देकर युवती का चार साल तक किया शारीरिक शोषण

  • शादी की बात पर मुकरा युवक ।
  • एक माह से उन्नाव और हरदोई पुलिस दौड़ा रही पीड़िता को ।
  • एफआईआर लिखने में दोनों जनपदों की पुलिस ने खड़े किए हाथ ।
  • एएसपी के पास फिर पहुंची पीड़िता ने सुनाई व्यथा ।
  • कछौना कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली है पीड़िता ।
  • आरोपी युवक की पीड़िता के गांव में है रिश्तेदारी ।

हरदोई में शादी का झांसा देकर एक युवती का चार साल तक लगातार शारीरिक शोषण किया गया। कई साल शोषण के बाद भी शादी न करने पर युवती ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने अभी तक आरोपी युवक के विरुद्ध एफआईआर नही दर्ज की है जबकि पीड़िता उन्नाव से लेकर हरदोई तक पुलिस अधिकारियों के यहां परिक्रमा लगा रही है।

हरदोई की कोतवाली कछौना क्षेत्र के एक गांव की निवासी पीड़िता युवती एएसपी ज्ञानंजय सिंह के पास पहुंची एयर अपनी बात बताई।युवती ने बताया कि उसके ही गांव में उन्नाव जनपद के युवक की रिश्तेदारी है जिसके चलते वह उसके गांव अयता था और उसके घर भी आ जाता था। युवती का आरोप है कि इसी बीच आरोपी युवक ने उससे शादी का झांसा देकर नजदीकी बढ़ा ली और फिर शारीरिक शोषण करने लगा ।  चार साल से वह किसी न किसी तरह टरकाता रहा, लेकिन शादी नहीं की । जब उसने दबाव बनाया तो शादी से इन्कार कर दिया। युवती ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई तो सुलह करते हुए छह माह का समय दिया और कहा कि शादी कर लेंगे, लेकिन वह अब धमकी देता घूम रहा है। युवती एक माह से उन्नाव और हरदोई पुलिस के यहां चक्कर लगा रही है लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नही की जा सकी है। एएसपी ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।