राजेश पुरोहित शोभा गुर्टू सम्मान से सम्मानित

दिल्ली:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली की व्याकरण शाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम रंग बरसे ऑनलाइन कवि सम्मेलन में गीतों की शानदार प्रस्तुति देने के लिए राजस्थान के शिक्षक एवम साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित’ को श्रेष्ठ प्रस्तुति देने हेतु शोभा गुर्टू (प्रसिद्ध गायिका ) सम्मान से सम्मानित किया गया।

पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान पूर्व जिला न्यायाधीश मीना भट्ट ,संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र, संस्थान के महासचिव तरुण सक्षम, के कर कमलों से प्रदान किया गया।

समारोह में कार्यक्रम की संयोजिका लता खरे,संचालिका कुमुद श्रीवास्तव ,अलंकरण कर्ता कुमार संदीप, सहित सभी पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे। पुरोहित की रचनाएं देश विदेश की पत्र पत्रिकाओं में नियमित छपती है।