बाल श्रम को लेकर छापेमारी से दुकानदारों में खलबली

पिहानी- बाल श्रम को लेकर नगर मे बुधवार को शाहाबाद उपजिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यान व श्रम विभाग के अधिकारियों ने अचानक  मोटर मेकैनिक, मोबाईल शाप्स, होटलों आदि पर छापेमारी की । इन प्रतिष्ठानों में कम उम्र के बच्चे काम करते हुऐ मिले जिससे पूरे नगर मे हडकंप मच गया ।
एस डी एम साहिबा ने बताया कि टीम की छापेमारी मे 10 बच्चों को पकडा गया । जिसमे दो बच्चे चौदह वर्ष से भी कम उम्र के मिले । जिनको श्रम अधिकारी अपने साथ ले गये है । शेष 8 बच्चों के मालिकों को नोटिस जारी कर दी गयी है जिसमें उन्हें जल्द से जल्द उम्र का साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है। यदि ये बाल श्रम के अन्तर्गत आते हैं तो मलिको को 40 हजार रूपये प्रति बच्चे के हिसाब से जमा करना होगा । जिन दो बच्चों को टीम अपने साथ ले गयी है उनकी शिक्षा व पालन – पोषण का खर्च शासन उठाएगा।