आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें जिले की दोनों लोकसभा सीटों के चुनाव को लेकर मंथन किया गया और संगठन को गतिशीलता प्रदान करने पर विचार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्र एडवोकेट ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष धनपाल यादव ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि समाजवादी कभी निराशावादी नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर देश की जनता आशापूर्ण निगाहों से देख रही है व वे देश के भविष्य हैं। आज लोहिया वाहिनी ने 2019 में होने वाले महत्वपूर्ण लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई और 27 जनवरी को प्रदेशव्यापी आंदोलन की भी रणनीति पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ युवा ही युवाओं की बात कर सकता है। आज उत्तर प्रदेश का किसान अपने आप को परेशान महसूस कर रहा है क्योंकि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश व प्रदेश में आई है तब से उसका आम जनमानस, किसानों, व्यापारियों, छात्रों, अधिवक्ताओं, राजकीय कर्मचारियों की ओर कोई ध्यान नहीं है, इनका लक्ष्य सिर्फ उद्योगपतियों का हित करने में है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से लेकर देश में नौजवानों की बदौलत फिर से सरकार का बदलाव होगा साथ ही जोड़ा कि आज भाजपा ने सत्ता के लिए राजनीतिक मूल्यों को गिराया है। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेई ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है इनके पास विकास का कोई बड़ा एजेंडा नहीं है। ये लोग जनता को सिर्फ गुमराह करने का बड़ा षड्यंत्र रचते रहते हैं। जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से कानून व्यवस्था सही थी और इनकी सरकार बनते ही कानून व्यवस्था बिगड़ी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में लोहिया वाहिनी का कार्यकर्ता आज से ही अपने बूथ स्तर पर कार्य करना शुरु कर देगा।
बैठक में प्रमुख रूप से सपा नेता आरिफ खान शानू व प्रदेश सचिव सूरज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरनाम सिंह यादव, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा चंद्रशेखर पाल, जिला उपाध्यक्ष छोटू बलिया, विधानसभा अध्यक्ष रफीक लंबू, मोहम्मद हसनैन ने प्रमुख रुप से बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से सूरज सिंह तोमर, सुखेंद्र सिंह, राहुल सिंह राजपूत, आशीष त्रिपाठी, अखिल सिंह चंदेल, मोहित सिंह, आदर्श मिश्रा, हरनाम सिंह यादव, पुनीत मिश्रा, रमेश यादव, राम जी रस्तोगी, केशव दीक्षित, अमलेंद्र दीक्षित, हरिपाल, राजीव कश्यप, राहुल वर्मा, क्षितिज अवस्थी, अनुराग तिवारी, धनपाल यादव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
खबर- अन्तर्ध्वनि