समय की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए प्रकरण तत्काल निस्तारित करायें – जिलाधिकारी

जिला उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत भार स्वीकृत एवं विद्युत कनेक्शन के संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि व्यापारियों एवं उद्यमियों द्वारा विद्युत हेतु किये गये आवेदन पत्रों पर तत्काल कार्यवाही की जाये।
एक मामले अधिशासी अभियन्ता विद्युत द्वारा बताया गया कि अनुबन्ध शेष है जिस पर जिलाधिकारी ने पूछा कि अनुबन्ध विद्युत विभाग द्वारा ही किया जाना है सम्बन्धित ईकाई के साथ कल उपस्थित होकर अनुबन्ध की प्रक्रिया पूरी करे। उन्होने कहा कि विद्युत विभाग समय की उपयोगिता को ध्यान मे रखते हुए कार्य करे तथा किसी भी कार्य को लम्बित न रखे।
 उन्होने बताया कि विद्युत द्वितीय खण्ड में विद्युत अवमुक्त करने हेतु 10 मामले लम्बित थे। 1 मामले में मीटर स्थापना की कार्यवाही में, 04 मामले में टी0सी0 जारी उपभोक्ता द्वारा धनराशि जमा नही, तथा 2 मामले में मीटर स्थापना की कार्यवाही तथा 3 मामलो में प्राक्लन की कार्यवाही प्राप्त नही है। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत खण्ड द्वितीय को तत्काल उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, स्टैण्डअप योजना, तथा मुद्रा योजनाओ में लाभार्थियो को समय से ऋण उपलब्ध न होने तथा बैंक मैनेजरों द्वारा अस्वीकृत करने के मामलो पर एलडीएम से 29 अगस्त को रिर्पोट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। इनवेस्टर्स सम्मिट 2018 में एमओंयू द्वारा हस्ताक्षरित 11 मामलो की समीक्षा करते हुए बताया कि 04 इकाइयां उत्पादरत है, 05 इकाइयां निर्माणाधीन है, 01 इकाई ने अभी कार्य शुरू नही किया है तथा 01 इकाई (ग्रीन प्लाई) तथा यूपीएसआईडीसी के मध्य समस्या है। इस पर जिलाधिकारी ने यूपीएसआईडीसी तथा ग्रीन प्लाई को कल सायं तीन बजे आकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिये।
बैठक में उपायुक्त उद्योग लालजीत सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग आशीष गुप्ता, एलडीएम वीके शुक्ला, सहायक निदेशक सूचना कुमकुम शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत प्रथम, द्वितीय सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी एवं उद्योग/व्यापार मण्डल के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे ।