सामान्य ज्ञान : 26 मई की खास घटनाएंँ

  • 1739- मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।
  • 1822- नार्वे में चर्च में आग लग जाने के कारण 122 लोगों की मौत।
  • 1926- हिमालय की गोद में बसे गढ़वाल में एक बड़े आतंक का अंत हुआ. आतंक एक नरभक्षी तेंदुए का था, जिसे नौसिखिए शिकारियों ने नरभक्षी बना दिया।
  • 1926- लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1950- ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया. इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।
  • 1957- बम्बई में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
  • 1972- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1983: 7.7 रिएक्‍टर स्‍केल से जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मौत हो गई थी
  • 1987- श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।
  • 1998- जापान के सम्राट अकीहितो ने आज ही के दिन ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस के राज भोज में कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उनके देश की ओर से दी गई यातनाओं का उन्हें बहुत दुख  है। जापान ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 50,016 ब्रिटिश सिपाहियों को बंदी बनाया था जिनमें से 12,433 की या तो मौत हो गई या उन्हें कैद में मार दिया गया।
  • 1999- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।
  • 1999-  सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 318 रनों की साझेदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2000- दक्षिण लेबनान से इसराइली सुरक्षा बलों के हटने पर लाखों हिज़बुल्लाह समर्थकों ने अपने नेता शेख़ हसन नसरल्लाह के साथ विजय रैली निकाली।
  • 2006-  इंडोनेशिया के जावा में भूकंप के कारण 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख लोग बेघर हो गये।
  • 2010- भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृक संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया।