मुज़फ्फरनगर-
- PRV 2225 को सूचना मिली कि ग्राम फुगाना में पड़ौसियों में झगड़े की सूचना मिली । PRV ने तत्काल मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे आरोपी को 01 तमंचा मय कारतूस के साथ पकड़कर झगड़े को शान्त करा थाने के सुपुर्द किया गया ।
- PRV 2241 को सूचना मिली कि एक चोर पकड़ा गया है । PRV ने तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा कि चोर को ग्रामीणों द्वारा पीटा जा रहा है । PRV कर्मियों ने चोर को अपने कब्जे में लेकर उसके पास से 03 मोबाइल बरामद कर आरोपी को थाने के सुपुर्द किया गया
- PRV 2215 को हरिनगर में सट्टा चलने की सूचना मिली । PRV ने 10 मिनट में मौके पर पहुंचकर आरोपी शीषपाल को पकड़ लिया जिसके पास से एक पर्चा व 5600 रूपये बरामद कर स्थानीय थाने के सुपुर्द किया ।