बांदा- PRV 0795 को ग्राम चकरेही में हत्या के प्रयास की सूचना मिली । PRV ने मौके पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति घायल है जिसके सिर में चोट लगी है । आरोपी मौके से भाग चुके थे । पीडित को उपचार कराकर थाने पर पहुंचाया गया ।
हाथरस-PRV 1111 ने जीटी रोड मंडी के पास एक्सीडेन्ट में सड़क किनारे दो व्यक्ति को घायल पड़े हुए देखा । PRV कर्मियों ने गम्भीर रूप से घायलो को तत्काल अस्पताल पहुंचा उनके परिजनों को अवगत कराया ।
बदायूं-PRV 1274 को गदरपुरा में एक लड़के द्वारा 04 वर्षीय बच्ची के साथ दुर्व्यहार की सूचना पर PRV मौके पर पहुंच गांव के ही चन्दन नाम के व्यक्ति को पकड़कर स्थानीय थाने के सुपुर्द किया ।
फैजाबाद– PRV 0934 को मोबाइल फोन छीनकर मोटर साइकिल से भागने की सूचना मिली। PRV को मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि चोर ने महिला का मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास किया जिसमें छीना झपटी में चोर मोटर साइकिल UP 42 M 6895 नं0 वहीं पर छोड़कर भाग गया ।
आगरा – PRV0032 ने सड़क किनारे ठंड से कांप रहे भूखे व्यक्ति को संवेदना दिखाते हुए खाना खिलाकर गर्म कपड़े पहनाए ।