बरेली- PRV 0185 को मो0 शरीफ ने ALTO UP 14V5850 सिल्वर रंगचोरी की सूचना दी । PRV ने मौके पर पहुंचकर कालर को साथ लेकर तलाश प्रारम्भ किया । PRV को देख चोर कार को मोहल्ला नूरीनगर मे छोड़कर भाग गये । PRV ने कार की बरामदगी कर थाने के सुपुर्द कर दी है ।
इटावा- PRV 1618 को इन्धुआ गांव में प्रेम नारायण खेत की मेड़ पर खड़े हरे पेड़ जबरन काट रहा है । PRV तत्काल घटनास्थल में पहुँचकर अवैध रूप से हरे पेड़ काटने वाले प्रेम नारायण को पेड़ काटने वाले औजार के साथ पकड़ थाना इकदिल के सुपुर्द किया ।
अमरोहा- PRV2385 को ग्राम देहरा खादर बख्श मे एक वयक्ति बलवीर सैनी अवैध रूप से कच्ची शराब बना रहा है PRV ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़कर शराब के उपकरण, 01 गैस सिलेण्डर तथा 02 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाने के सुपुर्द किया ।
लखनऊ- पीआरवी 0505 ने अस्पताल मे लगी आग मे फंसे मरीजों को सुरक्षित निकाल बचाई जान । पीआरवी 0485 ने नजीराबाद चौराहे के पास घायल पड़े बुजुर्ग को उठाकर बलरामपुर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया । PRV 0523 को एक रोहतक की रहने वाली लड़की को बच्चू नाम के आदमी ने तीन महीने से बंधक बना रखा है । PRV अल्पसमय मे घटना स्थल पर पहुंची तो आरोपी मौके से भाग चुका था । पीआरवी ने लड़की को मुक्त कराकर थाने के सुपुर्द किया ।
रायबरेली- PRV1741 को कालर की बहन को उसका पति परवेज पुत्र सलील निवासी राही जान से मारने व जलाने की कोशिश कर रहा है । PRV मौके पर पहुंचकर देखा कि आरोपी पत्नी को मार रहा है व जलाने की धमकी भी दे रहा है PRV ने आरोपी को थाने के सुपुर्द किया गया ।
हाथरस- PRV 1110 को राम अवतार ने सूचना दी की मेरा स्वराज ट्रैक्टर मय ट्राली चोरी हो गया है । PRV घटना स्थल पर जा रही थी पीआरवी को पीछे आते देख चोर ट्रैक्टर को मय ट्राली छोड़कर भाग गये ।ट्रैक्टर ट्राली को रामअवतार को सुपुर्द किया ।
हमीरपुर- PRV1234 को कालर ने सूचना दी कि मेरी पुत्री के साथ आदर्श ज्ञान मंदिर विद्यालय राठ के प्रिंसिपल ने छेड़खानी की है । PRV ने मौके पर पहुंचकर आरोपी जनार्दन सिंह पुत्र सुन्दर सिंह को पकड़कर थाने के सुपुर्द किया ।