SSP BUDAUN ने पुलिस लाईन में परेड की सलामी ली और किया निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाईन में परेड की सलामी ली गयी तथा परेड उपरान्त पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर शुक्रवार परेड की सलामी ली गई, परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी द्वारा किया गया ।

सलामी के उपरान्त परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड में उपस्थित अधि0/कर्म0गण का टर्नआउट देखा गया व पायी गयी कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन में रहने हेतु निर्देशित किया गया । परेड के दौरान पुलिस लाइन में महोदय द्वारा रंगरूटों की परेड में सुधार हेतु दिशा निर्देश दिए गए । महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को वर्दी पहनने का सही तरीका, टोपी लगाने का सही तरीका बताया गया, राइफल की सीलिंग को कसकर बांधने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे परेड करते वक़्त राइफल अनियंत्रित न हो ।

पुलिसकर्मियों व रंगरूटों को राइफल का अभ्यास, इंसास बट को फोल्ड करना, पिस्टल, कार्बाइन जैसे असलहों को खोलना-बन्द करना सिखाया गया तथा बताया गया कि पुलिस कार्य प्रणाली में आवश्यक महत्वपूर्ण असलहों की पूरी जानकारी होनी चाहिए । रंगरूटों को असलहों के साथ ड्रिल ज़रूर करायें, परेड ग्राउंड पर ड्रिल अच्छे से सिखायें, रंगरूटों का ड्रिल मार्च अच्छा होना चाहिए, सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस बल परेड ग्राउण्ड पर लगाया जाए, ड्यूटी के बारे में भी अभ्यास किया जाए, रंगरूटों को बिना अनुमति छुट्टी नही दी जाएगी और ना ही बिना अनुमति पुलिस लाइन परिसर से कहीं बाहर जाएंगे । तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया गया शस्त्रागार, भोजनालय, एमटी कार्यालय व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया । बरसात के कारण आवासों के आस-पास हो रही गन्दगी को लेकर प्रतिसार निरीक्षक को साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया ।