बदायूं की तहसील सहसवान में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

अंकित सक्सेना बदायूँ-

जिलाधिकारी बदायूँ दिनेश कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सहसवान जनपद बदायूँ में तथा जनपद के अन्य अधिकारियों द्वारा जनता से संवाद कर जन समस्यायें सुनी गयीं । जिनमें से कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा अन्य विभागों से संबन्धित शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।