जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प से इस्पात और अल्मूनियम के आयात पर नये शुल्क लगाने का फैसला वापस लेने को कहा है। कनाडा के व्हिसलर में आयोजित इस बैठक में जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों ने इस मुद्दे पर अमरीकी वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन की कड़ी आलोचना की। कनाडा ने कहा कि अमरीका के इस फैसले से अन्य देशों को निराशा हुई है। इस बीच, अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि अमरीका व्यापारिक हित के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा।
Related Articles
रूस ने अमेरिका पर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप
March 27, 2018
0
सपा विधायक ने लगाया आरोप, समुदायों को तोड़ रही भाजपा
February 12, 2018
0
विधायक ने जिला जेल में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
April 18, 2018
0