हरदोई में पिता नरेश अग्रवाल के बाद अब विधायक पुत्र का विवादित बयान सामने आया है।सपा विधायक नितिन अग्रवाल का बयान आया कि कासगंज घटना सरकार का कारनामा है।अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में नितिन अग्रवाल ने आरोप लगाए की भाजपा सत्ता पाने के लिए समुदायों में फूट डाल रही।कहा सरकार में पुलिस कर्मी ही सुरक्षित नही,बजरंग दल समेत अन्य लोग थानों में जाकर सिपाहियों से मारपीट कर रहे है।
अपने आवास पर प्रेस वार्ता में नितिन अग्रवाल ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी सत्ता पाने के लिए समुदायों को लड़ाकर तोड़ने का काम कर रही है।कहाकि कासगंज घटना में अहम रोल रहा है।कहाकि प्रशासन जब वहां धारा 144 लागू होने की बात कर रहा था तब यात्रा निकलने का मतलब क्या है।कहाकि भाजपा के लोग कुकुरमुत्तों की तरह सांप्रदायिकता फैला रहे है।नितिन अग्रवाल यही नही रुके।उन्होंने कहाकि भाजपा के व उनके सम्बन्धित संगठनों के लोग थानों में जाकर सिपाहियों तक से मारपीट करते है।