टूरिस्ट बस की टक्कर से छात्रा की मौत, कोचिंग पढ़कर वापस आते समय हुयी घटना

         कोचिंग पढ़ कर आ रही छात्रा को एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने कुचल दिया जिससे छात्रा की मौत हो गयी।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
      कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के उधरनपुर निवासी तनिषा श्रीवास्तव 14 पुत्री अविनाश श्रीवास्तव कक्षा 6 की छात्रा थी।वह रोज की भांति कोचिंग पढ़ने गयी थी जहां से साइकिल से वह वापस घर आ रही थी।अचानक सामने आ रही एक तेज रफ्तार टूरिस्ट कोच की बस ने छात्रा को कुचल दिया जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी।हालांकि बस चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि चालक व बस को कब्जे में ले लिया।घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।