हरदोई- मल्लावाँ कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है । यहां एक गांव में एक युवक ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौना निवासी अंगने लाल का उन्नीस वर्षीय पुत्र जो मानसिक विक्षिप्त है, मंगलवार की सुबह 11 बजे अपने बाग में केरोसिन व खरपतवार डालकर आग लगा ली। आग भड़कते ही वह चिल्लाने लगा जिसको सुनकर ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे और आग बुझाई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।