बैंक मैनेजर ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, लोग लगा रहे अटकलें 

            रविवार को अपने घर के अंदर बैंक मैनेजर ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि परिजन आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस आत्महत्या की वजह तलाश करने में जुटी हुई है शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भरा।
            कोतवाली शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अखिलेश चंद्र पांडे 56 पुत्र स्वामी दयाल सांडी की बखरिया में एजीबी बैंक शाखा मे बैंक मैनेजर के पद पर तैनात थे। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले उनका ट्रांसफर गैर जनपद फर्रूखाबाद के लिए कर दिया गया था। लेकिन वह अस्वस्थ चल रहे थे। इसी बात से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वही कोतवाली शहर के कोतवाल संजय मौर्या के मुताबिक आत्महत्या क्यों की है ? इस बात की जानकारी की जा रही है।