राजकीय फल संरक्षण केन्द्र द्वारा 24 अक्टूबर 2017 से 31 जनवरी 2018 तक आयोजित 100दिवसीय उद्यमिता एवं विकास प्रशिक्षण का समापन विगत 31 जनवरी को वार्ड नम्बर दो की सभासद स्वर्णिमा सिंह द्वारा किया गया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वालम्बी बनने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की आवश्यकता होती है । सभी प्रशिक्षित अभ्यर्थी अपने को स्वतः रोजगार से जोड़ें और अपनी आर्थिक स्थित मजबूत बनाने के साथ अपने परिवार का भी अच्छे से भरण-पोषण करें ।
इस अवसर पर केन्द्र प्रभारी जगरूप सिंह ने अभ्यर्थियों को आज के समय में प्रचलित जैम, जैली, मुरब्बा, आचार आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी तथा स्वतः रोजगार के लिए प्रेरित किया । सभासद ने प्रशिक्षण में प्रथम श्रीमती सरिता शर्मा, द्वितीय किरन कनौजिया तथा तृतीय स्थान प्राप्त अनुराग कुमार को पुरस्कार वितरित किये । समापन अवसर पर पूर्व सभासद बादशाह सिंह, लखनऊ से आये उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण वैज्ञानिक डा0 पृथ्वीपाल, राजीव कुमार सिंह एडवोकेट, योगेश सिंह, अशोक सिंह, धीरेन्द्र कुमार, रामऔतार पाल व सुरजीत कुमार आदि मौजूद रहे ।