झाड़-फूँक के बहाने तांत्रिक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की

पुलिस ने तांत्रिक व महिला के पति को शान्ति भंग के आरोप में भेजा

हरपालपुर(हरदोई)- थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़ फूक करने के बहाने एक तांत्रिक ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की है।महिला के विरोध करने पर उसके परिजनों ने  डायल 100 पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। पुलिस तांत्रिक को पकड़ कर थाने ले आई है। बाद में आरोपी तांत्रिक व महिला के पति को शांति भंग की धारा में पुलिस ने चालान भेज दिया।उधर पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री,डीजीपी समेत अन्य आला पुलिस अफसरों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की फरियाद की है।
 थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय महिला के पति ने मंगलवार की शाम तंत्र मंत्र व झाड़ फूंक करने के लिए शाहाबाद थाना क्षेत्र के बसेलिया गांव निवासी तांत्रिक अनुराग को फोन कर बुलाया तांत्रिक ने महिला के परिजनों को बाहर जाने की बात कहकर महिला को कमरे में ले जाकर उससे अश्लील हरकत करने लगा।महिला के विरोध करने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।उसके पति ने डायल100 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस आरोपी तांत्रिक को पकड़ कर थाने ले आई है।मंगलवार को पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी।परंतु पुलिस ने महिला के पति व तांत्रिक अनुराग को शांति भंग की धारा में चालान भेज दिया है।इस संबंध में महिला ने मुख्यमंत्री पुलिस महानिदेशक समेत अन्य आला पुलिस अफसरों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की फरियाद की है। इस संबंध में कोतवाल बृजेंद्र नाथ शुक्ला ने छेड़छाड के आरोप को निराधार बताते हुए मारपीट का मामला बताया है।