जनता इंटर कॉलेज कछौना मे अभिभावक संघ की बैठक आयोजित

कछौना, हरदोई– जनता इंटर कॉलेज कछौना में बृहस्पतिवार को अभिभावक संघ की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से वर्तमान अभिभावक संघ के अध्यक्ष रमजान मंसूरी का इस्तीफा स्वीकार किया गया। उनके स्थान पर संघ की कार्यकारणी के वरिष्ठ सदस्य शिव प्रसाद पुत्र प्रीतम निवासी समसपुर को सर्वसम्मति से शिक्षक-अभिभावक संघ का अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया।

ज्ञातव्य रहे रमजान मंसूरी के द्वारा अपना त्यागपत्र 20 जून 2022 को दिया था। पद रिक्त होने के कारण प्रधानाचार्य अनिल कुमार के द्वारा कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई अध्यक्ष के रूप में शिव प्रसाद तब तक कार्य करेंगे जब तक नवीन पीटीए का गठन नहीं हो जाता है। बैठक में मध्यान भोजन व विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक में प्रधानाचार्य अनिल कुमार व अभिभावक संघ के पदाधिकारी गण व सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।